Home RidesRides Call Now Direction Whatsapp

बाबा श्याम की पावन धरा पर लहराया 121फीट का तिरंगा

golden water park tiranga

बाबा श्याम की पावन धरा पर लहराया 121फीट का तिरंगा

बाबा श्याम की नगरी में गोल्डन वाटर पार्क हो रहा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित जो वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है | रींगस रोड गोल्डन वाटर पार्क पर भारतीय तिरंगे की शान के लिए पहल करते हुए 121 फुट ऊंचाई पर तिरंगा लगाया गया है | रींगस रोड पर दूर से ही आने वाले श्रद्धालुओं को देशभक्ति की याद दिलाते हुए अपनी ओर आकर्षित कर रहा है | वाटर पार्क के संचालक उमेश धूड ने कहा की राष्ट्रीय तिरंगा हमारा गर्व और गौरव है जिस पर हमें नाज़ है |

जगत शिरोमणि विश्व हमारे प्यारे भारत के गौरवशाली अतीत, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अमर सपूतो के त्याग और बलिदानो का साक्षी, करोडो देशवाशियों की आन बान और शान का प्रतीक अनूठी शान से लहराता 121 फुट ऊँचा राष्ट्रीय तिरंगा गोल्डन वाटर पार्क में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्व-गौरव से अभिभूत कर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर करेगा | संचालक पेमाराम धूड ने बताया की 121 फीट ऊंचाई पर तीस फीट लम्बा व 20 फीट ऊंचाई का तिरंगा लगाया गया है |